शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर में पिकअप का कई किलोमीटर किया पीछा, गौ रक्षकों ने मुक्त कराए सात गौवंश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

बीकानेर.

थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात पिकअप में डालकर सात गौवंश ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर जीव रक्षक गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश प्रजापत की टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया। तस्करी कर लें जाए जा रहे हैं गौवंश को मुक्त कराया। बीछवाल थाना इलाके के कानासर में देर रात्रि को जीव रक्षक गौसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी।

जीव रक्षक गौसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर गौवंश को गाड़ी में डालकर ले जा रहे हैं। रक्षकों ने गौ तस्करों का पीछा कर उनके कब्जे गौवंश को मुक्त करवाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में 7 गौवंश को ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। जिनके हाथ पैर और सींग को बुरी तरह से बांधा हुआ था और शरीर पर चोट आई हुई थी। पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish