शनिवार, 12 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मैनपुरी में कॉलेज से लौटते ही दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, हुई मौत

उत्तर प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ही गांव की दो छात्राएं मंगलवार को एटा स्थित कॉलेज से घर वापस लौटीं थीं। अचानक दोनों की तबीयत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। छात्राओं की मौत की वजह को लेकर परिजन व पुलिस दोनों संशय में है।

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी देवेंद्र सिंह यादव की पुत्री अंशिका (16) और कुंवर सिंह की पुत्री दिव्या (17) सहेलियां थीं। दोनों जनपद एटा के आरकेएस इंटर कॉलेज गोलाकुआं रोड में 12वीं की छात्राएं थीं। मंगलवार की सुबह दोनों कॉलेज पढ़ने के लिए गईं थीं।

शाम के समय दोनों घर वापस लौटीं तो कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख परिजन घबरा गए। अंशिका को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर पहुंचे। वहीं दिव्या को परिजन एटा के एक अस्पताल ले गए।
 
दोनों ही छात्राओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। छात्राओं के शव गांव पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंच गई। छात्राओं के परिजन से जानकारी ली।
 
परिजन बस पेट में दर्द होने की जानकारी दी रहे हैं। दोनों ही छात्राओं के पिता घर पर न होने के चलते पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने परिजन को समझाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो छात्राओं की कॉलेज से लौटने के बाद हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दोनों ही छात्राओं के पिता घर पर नहीं हैं। घटना संदिग्ध है, इसलिए परिजन को समझाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगो की कार्रवाई की जाएगी। –विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version