शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में बेकाबू कार ने महिला-बच्चे समेत पांच को कुचला, लोगों ने विरोध में मचाया बवाल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

पटना.

पटना के कांटी फैक्ट्री के नजदीक सोमवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही एक सफारी गाड़ी में महिला, बच्चे सहित पांच को कुचल दिया। घटना के बाद तेजी से भगाने के क्रम में गाड़ी एक रेलिंग पर जाकर फंस गई। गाड़ी में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही चित्रगुप्त थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया।

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच पुलिस ने सफारी गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और गाड़ी में सवार फरार सभी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। वह मतवाला हाथी के तरह पांच लोगों को रौंदते चला गया। पुलिस जल्द से जल्द ड्राइवर की तलाश करे और सख्त से सख्त सजा दिलाए। इस मामले को लेकर चित्रगुप्तनगर थाना के प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया है और गाड़ी में सवार सभी लोगों की तलाश की जा रही है।

लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया
आसपास के लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कांटी फैक्ट्री के नजदीक पूजा को लेकर रात्रि के वक्त सड़क पर काफी भीड़ थी। इसी बीच कुम्हरार की तरफ से एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी आई और सड़क पर महिला बच्चे सहित पांच लोगों को कुचल दिया। इस हादसे से में सड़क पर उपस्थित नेहा देवी (30), शशि देवी (30), पांचो देवी (45), परिधि कुमारी (6 माह) और साहिल कुमार (7) घायल हो गए। सूचना मिलते ही चित्रगुप्त थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सफारी गाड़ी में तीन लोग सवार थे और सभी लोग काफी नशे में थे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish