मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

गया.

गया जिले में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त घटना में मौके पर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरी घटना गुरुवार की सुबह चाकंद बाजार की है। मृत की पहचान मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची चाकंद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर चालक की मौत की खबर सुनने के बाद चाकंद बाजार में भीड़ लग गई। जिसके कारण कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं  बेटे का शव को देख पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर में यही कमाने वाला था। हालांकि पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से भीड़ को हटाया। उसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
इस संबंध में चाकंद थाना की पुलिस ने बताया कि चाकंद थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान घर से  ट्रैक्टर लेकर निकला था। गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग के चाकंद बाजार के समीप सामने से तेज गति से आ रहे हाईवा ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish