मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में 12 बदमाशों ने 70 वर्षीय महिला का गला रेंता, फॉरेंसिक और डाॅग स्क्वॉयड ने जुटाए सबूत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

गया.

बिहार के गया जिले में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही वारदात स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डाॅग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया, जो जांच में जुटी है।
यह पूरा मामला गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ननौका गांव की है।

मृत महिला की पहचान स्वर्गीय विष्णु प्रजापति की पत्नी 70 वर्षीय दौलती देवी के रूप में हुई। हालांकि, पति की मौत के बाद महिला अपने बड़े भाई काशी प्रजापति के घर रह रही थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई। हालांकि, पुलिस ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया।

12 की संख्या में थे हथियारबंद बदमाश
इस संबंध में मृत महिला की भाभी चमोली देवी ने बताया कि सोमवार देर रात जन्माष्टमी में भजन गाने गई थी। देर रात करीब साढ़े बारह बजे घर पहुंची। दरवाजा सटाकर आंगन में सोने चली गई। इसी क्रम में 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद युवक घर में घुस गए और भाभी से लड़ने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियार से भाभी का गला रेत दिया। वह देख मैं बेहोश हो गई। होश आया तो पड़ोसियों को जानकारी दी। साथ ही घटना के समय मेरे पति और बच्चे बाहर गए हुए थे। इस बात की जानकारी उन्हें भी दी। उन्होंने कि पति के मौत के बाद भाभी एक साल से हम लोगों के साथ रह रही थी। हालांकि, आसपास के लोग आशंका जता रहे हैं कि यह हत्या भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस उस एंगल पर भी जांच कर रही है। हत्या के मामले में मृत महिला के भाई ने थाने में आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish