शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

वेब सीरीज में Terrorists के हिंदू नामों पर HM ने लिया संज्ञान, नेटफ्लिक्स को समन

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

 नई दिल्ली
वेब सीरीज IC-814 को लेकर मचे विवाद का गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान ले लिया है। मंत्रालय ने इस मामले में नेटफ्लिक्स के कॉन्टेंड हेड को समन जारी किया है। उन्हें मंगलवार को बुलाया गया है और इस मामले पर बात की जाएगी। इस वेब सीरीज में विमान की हाइजैकिंग को दिखाया गया है, लेकिन जिन आतंकियों का इसमें चित्रण है, उनके हिंदू नाम दिखाए गए हैं। इसे लेकर लोग भड़के हुए हैं कि आखिर आतंकियों के असली नाम देने की बजाय उनके नाम 'भोला' और 'शंकर' क्यों वेब सीरीज में रखे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि होम मिनिस्ट्री की ओर से यह पूछा जाएगा कि आखिर वेब सीरीज में इस तरह का कॉन्टेंट क्यों दिया गया है, जिस पर लोगों की आपत्ति है।

काठमांडू से दिल्ली आ रहे विमान IC-814 को हाइजैक कर लिया गया था और उसे कई जगहों पर लैंडिंग के लिए मजबूर करते हुए अंत में कंधार ले जाया गया था। इस विवाद ने तब और जोर पकड़ा, जब भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस पर ट्वीट किया। अमित मालवीय ने लिखा, 'फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने आतंकियों की आपराधिक करतूत का बचाव किया है। उन खतरनाक आतंकियों ने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए ऐसे कोड नाम रखे थे, जो हिंदुओं जैसे थे। लेकिन अब वेब सीरीज में उसे वैध ठहराने की कोशिश हुई है। इससे यह खतरा है कि दो दशक बाद कोई वेब सीरीज देखेगा तो इसे ही सही समझेगा और उन्हें लगेगा कि हिंदुओं ने ही हाइजैक किया था।'

उन्होंने कहा कि वामपंथियों का यह एजेंडा रहा है कि मुसलमानों और आतंकियों के अपराधों पर पर्दा डाल दिया जाए। यह सिनेमा की ताकत है, जिसका इस्तेमाल वामपंथी शुरू से करते रहे हैं। ऐसा 1970 से ही चला आ रहा है। यही नहीं इससे पहले से भी ऐसा था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि कश्मीर फाइल फिल्म को एकदम सही मानने वाले लोग अब नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म को लेकर भड़क रहे हैं। अब वे चाहते हैं कि फिल्म में पूरी तरह से सही तथ्य हों और स्क्रिप्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
क्यों वेब सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम, क्या है दलील

पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन ने इस घटना को अंजाम दिया था। लेकिन वेब सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना था कि इस सीरीज में कुछ भी गलत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन आतंकियों ने प्लेन को हाईजैक किया था। उनके कोड नाम चीफ, बर्गर, भोला, शंकर थे। इसलिए उनका इस्तेमाल किया गया है। वहीं वेब सीरीज में ऐसा किए जाने का विरोध करने वालों का कहना है कि इस तरह से तो उन आतंकियों को असली पहचान को छिपाने की कोशिश की गई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish