शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मिर्च खाने के स्वास्थ्य लाभ

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

कुछ लोगों को ज्यादा तीखा खाना पसंद होता और कुछ लोगों को कम, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मिर्च वाला खाना पसंद ही नहीं होता है। खैर हर किसी का अपना एक अलग टेस्ट होता है, लेकिन जिन्हें यह लगता है कि मिर्च खाने से सेहत को केवल नुकसान होते हैं तो उनके लिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि मिर्च खाने के कई फायदे भी होते हैं।

हालांकि डॉक्टर्स जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज को खाने से मना करते हैं, लेकिन अगर आप सही मात्रा में मिर्च का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह फायदे मिलेंगे।

अमेरिकी डॉक्टर मरकोला के अनुसार मिर्च खाने से व्यक्ति की उम्र बढ़ जाती है क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है। आइए आपको मिर्च के कुछ चमत्कारी फायदों को बारे में बताते हैं।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

अगर आप रोजाना अपनी डाइट में मिर्च शामिल कर रहे हैं तो इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क काफी कम रहेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार मिर्च खाने से 26% तक हृदय रोग से मरने की संभावना कम होती है।

कैंसर से बचाव

जी हां कच्चे मिर्च का ज्यादा सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है। कैप्साइसिन, चिल्ली पेपर्स में पाया जाने वाला बायोएक्टिव कंपाउंड कैंसर मृत्यु दर में 23% तक की गिरावट ला सकता है। यह 40 से भी ज्यादा कैंसर से जुड़ी कोशिकाओं को खत्म करने में सक्षम होता है।

मिर्च खाने के फायदे

मिर्च से होगी इम्यूनिटी मजबूत

अगर आप कच्ची मिर्च को सलाद के रूप में खा रहे हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है। अलग अलग तरह के कैप्सिकम का भी उपयोग सलाद की तरह करने से शरीर मजबूत होता है क्योंकि मिर्च में विटामिन ए, बी सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

बढ़ती उम्र भी रुक जाएगी

चूंकि मिर्च में विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, ऐसे में यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाले असर को भी कम कर सकती है। यह चेहरे की चमक को बढ़ाने के साथ इन्फ्लेमेशन को कम कर सकती है।

दूर रहेगी एलर्जी

सर्दी जुकाम में तीखी चीजें खाने पीने से काफी राहत मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि एलर्जी के कारण नाक से लगातार पानी गिर रहा है तो मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन आपको आराम दे सकता है। यह बंद नाक, नाक बहना और छींक जैसी समस्याओं से राहत देने का काम करता है।

वजन कम करने में सहायक

मिर्च खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करती है। मिर्च में,मौजूद कैप्साइसिन इसके लिए मदद करता है। मिर्च खाने पर जो पसीना आता है ऐसा पसीना व्यायाम करने पर या सोना बाथ लेते समय आता है। इसके अलावा मिर्च एक विशेष प्रकार के न्यूरॉन टीआरपीवी 1 को एक्टिव करती है जो भूख को कंट्रोल करती है और शरीर में फैट्स को जमा होने से भी रोकती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish