गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अपने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Share This Post

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और पति दीपक चौहान से तलाक की अफवाह उड़ने लगी। अब टीवी एक्ट्रेस आरती ने इन अफवाहों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुत्ते भौंकते रहते हैं और हाथी अपनी चाल चलता रहता है। जो लोग इस तरह की चर्चा कर रहे हैं, उनका कोई वजूद नहीं है।

39 साल की Arti Singh ने करारा जवाब देते हुए Instant Bollywood से कहा, 'ये सब बातें जो पोर्टल (मीडिया) करते हैं, उनका कोई वजूद नहीं है। उनको बकवास करना अच्छा लगता है। वो कहते हैं ना कुत्ता भौंकता रहता है और हाथी अपने रास्ते चला जाता है।

25 अप्रैल 2024 को हुई थी आरती और दीपक की शादी

Arti Singh और Dipak Chauhan की शादी 25 अप्रैल 2024 को मुंबई में धूमधाम से हुई। शादी के बाद दोनों कई विदेशी लोकेशन पर हनीमून के लिए गए। आरती सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हाल ही में शादी से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया कि उनकी और दीपक की अरैंज मैरिज थी।

2 साल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं आरती

आरती को 'मायका', 'गृहस्थी', 'उतरन', 'उड़ान', 'परिचय', 'ससुराल सिमर का', 'देवों के देव…महादेव' और 'वारिस' जैसे टीवी शो का हिस्सा होने के लिए जाना जाता है। 2019 में उन्होंने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था और चौथी रनर-अप थीं। इसी शो में आरती ने ये भी खुलासा किया था कि वह लगभग दो साल तक काम की कमी के कारण डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप