गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

रेलवे ने निमाड़ को बड़ी सौगात देते हुए प्रस्तावित खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

धार
रेलवे ने निमाड़ को बड़ी सौगात देते हुए प्रस्तावित खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस नई लाइन का सर्वे सवा 6 करोड़ में होंगा। अब निमाड़ सीधे गुजरात से जुड़ सकेगा।

नहीं है रेलवे ट्रैक
वर्तमान समय में खरगोन, बड़वानी जिले में रेलवे ट्रैक तक नहीं है। इसके लिए सांसद सावित्री ठाकुर द्वारा 22 जुलाई को रेल मंत्री जी को नवीन रेल लाइन स्वीकृत करने के लिए पत्र लिखा गया था। उस पत्र के माध्यम से रेल मंत्रालय को बताया कि आलीराजपुर से कुक्षी, सिंघाना, बड़वानी, खरगोन होते हुए खंडवा तक नई रेल लाइन स्वीकृत होने से पूर्वी तथा पश्चिमी निमाड़ आपस में जुड़ जाएंगे। साथ ही खंडवा से बड़ौदा गुजरात की दूरी भी लगभग 200 किमी कम हो जाएगी।

करीब 200 किलोमीटर घटेगी दूरी
रेल मंत्रालय द्वारा 2024-25 के रेल बजट का ब्यौरा बुधवार को जारी किया गया। इसमें रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रेल लाइनों के बिछाने के लिए नए सर्वेक्षण की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट के क्रमांक 102 पर आलीराजपुर से बड़वानी, जुलवानिया, खरगोन से खंडवा तक नया ब्राडगेज रेलमार्ग के लिए सर्वे की स्वीकृति दी गई है। लगभग सवा 6 करोड़ रु की लागत से इस नई लाइन का एफएलएस (फाइनल लोकेशन सर्वे) करने का निर्णय लिया गया है। इस रेलमार्ग के स्वीकृत होने से खंडवा से वाया आलीराजपुर के रास्ते बड़ोदरा जाने में करीब 200 किलोमीटर दूरी घटेगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish