गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक विष्णुचरण जोशी की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

धार
 श्री परशुराम चौराहे पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक विष्णुचरण जोशी के  चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
 इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने  श्री जोशी जी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि आप पहले सैन्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे व क्रांतिकारी विचारधारा के होने से आपने स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के रूप में देश को आजादी दिलाने हेतु अपना योगदान दिया।

आप भारत की स्वतंत्रता के बाद सन् 1957 से 1967 तक मध्यप्रदेश की शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और अपनी विधानसभा क्षेत्र में अपने सादा जीवन और उच्च विचारों के साथ ही विनम्र व्यवहार एवं निष्काम सहज सरल व्यक्तित्व के  चलते आप लगातार दो बार शुजालपुर से विधायक चुने गए। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सौगात दी। जिसमे प्रमुख रूप से शुजालपुर का रेल्वे स्टेशन, रेल्वे पैदल पुल , सिटी मंडी को जोड़ने वाला जमधड़ नदी का बड़ा पुल, कन्याशाला स्कूल सहित क्षेत्र को कई सौगातें दी। सहज सरल निष्काम कर्मयोगी एवं सत्य के पक्षधर महापुरुष श्री जोशी की 11 वी पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर रामानुज समाधियां मनीष तिवारी ओम पंचोली अनिल पाठक मनोज शर्मा अशुतोष शुक्ला अजय तिवारी सहित आदि अन्य वक्ताओं ने  शाब्दिक पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन सेवा निवृत शिक्षक प्रदीप व्यास ने किया एवं आभार सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने माना।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish