शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना के शौचालय में दम घुटने से चार की मौत, बाढ़ में टंकी की शटरिंग खोलते समय हादसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

पटना.

पटना के बाढ़ में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने गए चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के पूरे गांव में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस और अनुमंडल एसडीएम मौके पर पहुंचे एवं टंकी के अंदर फंसे युवकों को निकालने के लिए बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ कर दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद चारों की लाशों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ाई बाग गांव में अरविंद कुमार नाम का एक किसान के घर शौचालय के टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को टंकी के शटरिंग खोलने के लिए गांव के ही एक युवक टंकी के अंदर उतरे और अंदर फंस गए। इसी तरह फंसे युवक को निकालने के लिए एक-एक कर चार लोग टंकी के अंदर घुसे और सभी लोग अंदर फंसे रह गए। जब काफी देर के बाद टंकी के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकले तो लोगों ने इन सबों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक टंकी के अंदर फंसे युवकों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हो गया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish