सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर में साइकिल सहित गड्ढे में गिरा पूर्व फौजी, पानी में डूबने से हुई मौत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

अजमेर.

बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक पूर्व फौजी की मौत हो गई। वह सोमवार रात क्षेत्र में शहर में जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां देखकर अपने घर लौट रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही मौत के आगोश के चला जाएगा । फिलहाल अलवर गेट थाना पुलिस ने उसका शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है, जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया कि आजाद पथ गली नंबर 3 निवासी पूर्व फौजी रमेश चंद शर्मा (60) क्षेत्र में सजाई गई जन्माष्टमी की झांकियां देखकर साइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह सड़क पर बरसाती पानी से गड्ढे में गिर गया। सड़क पर करीबन 2 फीट पानी भरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पार्षद ने बताया कि नगर निगम को कई बार यहां पंप लगाकर पानी की निकासी के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आयुक्त को कई बार समस्या को लेकर जानकारी दी उन्होंने समस्या का समाधान करने का कभी प्रयास नहीं किया। इसे लेकर क्षेत्रवासी में रोष व्याप्त है। वहीं अलवर गेट थाना के एएसआई शंकरलाल खींची ने बताया कि एक व्यक्ति रात के समय साइकिल पर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में बरसात के पानी से भरे गड्डे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई, जिस पर मृग दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को जाएगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish