शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और अन्य से पूछताछ, सीबीआई ने वित्तीय गड़बड़ी पर पूछे सवाल

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ से पूछताछ शुरू की। संदीप घोष के बेलियाघाटा आवास पर सीबीआई ने रविवार को तलाशी भी ली।

वे आज सुबह अपने दस्तावेजों के साथ सॉल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई अधिकारियों ने संजय वशिष्ठ के आवास की भी तलाशी ली। एक अधिकारी ने कहा, "कल तलाशी अभियान के बाद हमारे पास उनके लिए कई सवाल हैं। रविवार को सीबीआई ने संदीप घोष और संजय वश्ष्ठ समेत 13 लोगों के परिसर की तलाशी ली।" सीबीआई की भष्टाचार निरोधक इकाई ने मरीजों के प्रबंधन और देखभाल के लिए सामग्री की आपूर्ति में लगे लोगों के आवासों और कार्यालयों में भी तलाशी ली। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान संदीप घोष अपने सहयोगियों के साथ स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज परिषद की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे, कैंटीन के लिए टेंडर जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से मालूम चला कि तीन व्यापारियों को यह अवैध टेंडर मिला।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish