गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को आड़े हाथों लिया

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

इस्लामाबाद
पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को आड़े हाथों लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बासित अली ने शाहीन अफरीदी को लेकर साफ कहा है कि उनको घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलनी चाहिए। शाहीन अफरीदी को सिर्फ दो ही विकेट पहले टेस्ट मैच में मिले, जहां विकेट तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल था। लेफ्ट आर्म पेसर की बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने खूब खबर ली। इस मैच में बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीतकर इतिहास रचा।

शाहीन शाह अफरीदी काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं। पिछले साल इस तेज गेंदबाज ने कई चोटों का सामना किया और इससे उनकी गति में गिरावट आई। वह एक बार फिर से आउट ऑफ फॉर्म नजर आए तो बासित अली ने इस तेज गेंदबाज से घरेलू क्रिकेट में वापस जाने और मैच के लिए फिट होने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "शाहीन अफरीदी को 100 प्रतिशत आराम दिया जाना चाहिए। उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्हें आराम दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी में विफल रहा। उन्होंने हमें सभी विभागों में हराया। यह कहना गलत है कि टीम का दिन खराब रहा।"
ये भी पढ़ेंः कार्लोस ब्रैथवेट ने गेंद नहीं, हेलमेट को पहुंचाया बाउंड्री के पार, कैरेबियाई क्रिकेटर को क्यों आया इतना गुस्सा?

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 448/6 पर घोषित की, लेकिन उनके गेंदबाज बल्लेबाजों का साथ देने में विफल रहे और बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बना दिए। इससे पाकिस्तान पर दबाव आया और जब पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना करने उतरे तो ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। पाकिस्तान की टीम महज 146 रन बना सकी। इस तरह 30 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश को मिला। इस लक्ष्य को बिना विकेट खोए आखिरी दिन बांग्लादेश ने आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ये पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish