शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पूर्व CM चंपाई सोरेन ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, हेमंत सोरेन से बगावत के बाद बड़ा फैसला

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

रांची/ सरायकेला
 पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आज हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने ने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं.

आज सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे. समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं. अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था. उसको बयां नहीं किया जा सकता है. चंपाई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था. चंपाई की इस घोषणा से भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा.

इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में चंपाई सोरेन भी थे. मगर ऐन वक्त पर खेल बिगड़ गया और दिल्ली यात्रा उनकी राजनीतिक नहीं बल्कि निजी हो गई. कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के कुछ बीजेपी नेताओं ने ही खेल बिगाड़ने का काम किया और चंपाई के बीजेपी में इंट्री से पहले ही इस पर विराम लग गया. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी कहते हैं कि पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को मानकर पार्टी में आने वाले लोगों के लिए खिड़की दरवाजे खुले हुए हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish