गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

घरेलू टूर्नामेंट के लिए वकार, मिस्बाह, सकलैन सहित पांच मेंटर नियुक्त

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

लाहौर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को दिग्गज खिलाड़ियों मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, शोएब मलिक और वकार यूनिस को चैंपियंस कप घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पांच टीमों का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया।

पीसीबी के एक बयान के अनुसार इन सभी खिलाड़ियों को तीन साल के अनुबंध पर मेंटर नियुक्त किया गया है। वकार यूनिस ने हाल ही में क्रिकेट मामलों पर पीसीबी सलाहकार के रूप में काम किया है जबकि सकलैन मुश्ताक राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच हैं। मिस्बाह और वकार राष्ट्रीय टीम के साथ भी कोचिंग कर चुके हैं।

पीसीबी ने कहा कि मेंटर नियुक्त किए गए सभी पूर्व खिलाड़ियों का पहला टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप होगा जो 12 से 29 सितंबर के बीच फैसलाबाद में खेला जाएगा। पीसीबी ने अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों के लिए इस 50 ओवर की प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish