बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में स्कॉर्पियो में आग से मची अफरातफरी, प्रशांत किशोर की जनसभा से लौटते समय हादसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

पटना.

प्रशांत किशोर की जनसभा से लौट रहे स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में आसपास के लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में सवार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घटना पटना जिला के फतुहा की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्कार्पियों में लगी आग को किसी तरह बुझाया। लेकिन तबतक स्कार्पियो जलकर खाक हो चुकी थी।

धू-धू जलने लगा स्कॉर्पियो
घटना के संबंध में गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत चार लोग सवार थे। यह सभी पटना के बापू सभागार में प्रशांत किशोर के जन सुराज के कार्यक्रम में शामिल होने कटिहार से पटना आए थे। स्कॉर्पियो चालक कटिहार निवासी मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद काफिले के साथ वापस कटिहार लौट रहे थे। पटना से कटिहार लौटने के क्रम में जब गाड़ी छपाक वाटर पार्क के पास पहुंची तो दूसरे वाहन के एक चालक ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो से धुआं निकलने की बार कही। जबतक चालक स्कार्पियों को रोकता तबतक स्कॉर्पियो में आग लग चुकी थी। आग की लपटें स्कॉर्पियो के बोनट से बाहर निकलने लगी। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। चालक मोहम्मद सदाम ने बताया कि स्कार्पियो के इंजन में शार्ट सर्किट होने से गाड़ी में आग लगी है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष रुपक कुमार अम्बुज अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से लगभग आधे घंटे तक  वहां जाम की स्थिति बनी रही।फिर पुलिस ने किसी तरह जाम को हटवाया। थानाध्यक्ष रुपक कुमार अंबुज ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आसपास के लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish