गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में किसान और उसकी भैंस की हत्या, दोनों का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

पटना.

पटना पुलिस शायद पहली बार पटना में भैंस और किसान की हत्या के बाद उनके भैंस का भी पोस्टमार्टम करने जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भैंस को धनरूआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, जहां मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम होना है। घटना धनरूआ थाना क्षेत्र के नदवां सोनमई गांव की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के दो भाई नवल प्रसाद एवं मुन्ना कुमार सोमवार की देर रात गांव के बाहर खेत से भैंस चराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक से आए चार अपराधियों ने सेवती छिलका गांव के नजदीक नवल प्रसाद एवं मुन्ना पर गोली चला दी। गोली नवल प्रसाद को लगी। इसके बाद अपराधियों ने नवल प्रसाद पर चाकुओं से वार कर दिया। इस घटना में नवल प्रसाद की मौत मौके पर ही हो गई। दूसरी तरफ अपराधियों ने मुन्ना पर गोली चलाई। इस घटना में मुन्ना बार-बार बच गए और उनके भैंस को गोली लग गई। गोली लगते ही भैंस जमीन पर गिर गया और मौके पर ही भैंस की भी मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच अपराधी मोटरसाइकिल से भागने लगे।

एफएसएल टीम को भी बुलाया गया
भगाने के क्रम में अपराधियों के द्वारा हरबराहट में उनका चाकू और पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गया। अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पुलिस ने मोटरसाइकिल, पिस्टल, गोली, खोखा और चाकू बरामद किया है। इस मामले को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दो) कन्हैया सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व नवल प्रसाद का गांव की ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गांव के लोग इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उस घटना को जोड़कर भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish