बुधवार, 16 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

क्रेडा अध्यक्ष पर लगे आरोप फर्जी, व्यवसायी संगठन ने

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 July 2025

क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के खिलाफ शिकायत को सोलर बिजनेस वेलफेयर ने बताया फर्जी, CM साय को लिखा पत्र, बोले- ‘आरोप बेबुनियाद’

रायपुर। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी शिकायत का छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने स्पष्ट रूप से खंडन किया है, एसोसिएशन ने शिकायत को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए हुए बेबुनियाद करार दिया है।

ईमानदार नेतृत्व की छवि को धूमिल करने का प्रयास
संघ की ओर से सीएम विष्णु देव साय लिखे पत्र में कहा गया है कि जनदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत की गई शिकायत पूरी तरह से असत्य, आधारहीन एवं गुमनाम है, जिसका उद्देश्य केवल एक सशक्त और ईमानदार नेतृत्व की छवि को धूमिल करना है।

आगे पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायती आवेदन में न तो स्पष्ट नाम है, न ही पता या संपर्क जानकारी—जो दर्शाता है कि यह कृत्य किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया है।

सवन्नी ने क्रेडा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है
संघ ने कहा है कि क्रेडा के साथ कार्यरत समस्त ठेकेदार इकाइयों का यह एकमात्र पंजीकृत संगठन है, और सभी सदस्यों को अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर पूर्ण विश्वास है। सवन्नी ने क्रेडा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है और राज्य के सौर ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

फर्जी शिकायतों को प्राथमिकता न दी जाए
छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस तरह की फर्जी, गुमनाम और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों को गंभीरता से न लेते हुए नस्तीबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों और संस्थाओं का मनोबल बना रहे।

कांग्रेस के पास अब केवल फर्जी शिकायतों का ही सहारा बचा है : पूर्व विधायक रंजना साहू
भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने क्रेडा और उनके अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप पर कहा कि कांग्रेस की आदत है झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, भ्रष्टाचार में पैर के नाखून से लेकर सर के बाल तक डूबी कांग्रेस के पास अब केवल फर्जी शिकायतों का ही सहारा बचा है लेकिन इसमें भी वह हर बार मुंह की खाती है और क्रेडा की रजिस्टर्ड ठेकेदारों की संस्था ने शिकायत को फर्जी बताकर कांग्रेस की पोल खोल दी है।

श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हर विभाग में कमीशन तय कर दिया गया था और अब जब विष्णु देव साय जी की सरकार आई है जब नए निगम मंडल के अध्यक्ष कार्यभार संभाल चुके हैं तब ऐसे कई लोगों का पाप का धंधा भी बंद हो गया है जिससे वह परेशान है. लेकिन विष्णु देव साय सरकार भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है, लगातार ऐसे लोगों की दुकान बंद होती रहेगी , जिन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार से अपनी जेब में भरी थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version