शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कई कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन, ट्राई करें अदरक से बने ये 4 ड्रिंक्स

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

इन दिनों कई सारे लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें अक्सर लोगों को मोटापे का शिकार बना देती हैं। मोटापा कई गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं।

रोजाना पीएं ये ड्रिंक्स, जल्द होगा असर

अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल खास-सर्दी और ज़ुकाम में खासतौर पर किया जाता है। साथ ही यह वेट लॉस में भी काफी असरदार है। दरअसल, ये थर्मोजेनेसिस (शरीर में गर्मी पैदा करने) की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे भूख कम लगती है और फैट लॉस में मदद मिलती है। ऐसे में यह बाहर निकलती तोंद को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बैली फैट कम करने के लिए अदरक के बने 4 ड्रिंक्स…

जिंजर टी
अदरक का सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले अदरक वाली चाय का ही नाम आता है। चाय के बिना चाय बिल्कुल बेस्वाद लगती है, लेकिन इसमें मौजूद दूध और चीनी बेली फैट बढ़ा सकती है। इसलिए अदरक वाली ब्लैक टी का सेवन करें।

जिंजर लेमोनेड
पानी में अदरक कद्दूकस कर डालें और शहद के साथ उबालें। इस पानी को ठंडा होने दें। इसमें नींबू निचोड़ कर ठंडा पानी मिलाएं। फ्रेश जिंजर लेमोनेड तैयार है। ये मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है और शहद एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो फैट कम करने में मदद करता है।

जिंजर टर्मरिक लाटे
पैन में दूध उबालें और इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चुटकी हल्दी डालें। इसे छान कर इसमें गुड़ डालें और जिंजर टर्मरिक लाटे का आनंद लें। ये नेचुरल स्पाइस का एक ऐसा मेल है, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है और वेट लॉस में भी मदद करता है।

सिनेमन जिंजर ड्रिंक
पानी में दालचीनी का एक टुकड़ा और कद्दूकस किया अदरक डालें। उबलने के बाद गैस बंद करें और इसमें नींबू निचोड़ें। ये भूख को कम करता है और फैट लॉस में मदद करता है। सिनेमन यानी दालचीनी एक अच्छा एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट है और विटामिन सी से भरपूर नींबू वेट लॉस में भी मदद करता है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish