शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

J&K में तीन जगहों पर चल रहे हैं एनकाउंटर, अब तक तीन आतंकी ढेर

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

कुपवाड़ा

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. माछिल सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि तंगधार सेक्टर में एक आतंकी को मार गिराया गया. दोनों ऑपरेशन अभी भी जारी हैं.

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. बुधवार देर रात, 57 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए माछिल सेक्टर में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी.

राजौरी के लाठी गांव में मुठभेड़ जारी
राजौरी जिले के लाठी गांव में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, राजौरी में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं, और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है. इलाके में सघन तलाशी अभियान चल रहा है.

कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हो रही है. पहली मुठभेड़ तंगधार सेक्टर में बुधवार शाम को शुरू हुई थी, जहां शुरुआती गोलीबारी के बाद बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया. कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में भी सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया है, और ऑपरेशन अभी भी जारी है.

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम:
बुधवार देर शाम को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि खास खुफिया जानकारी के आधार पर 57 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 इंफैंट्री ब्रिगेड के जवानों ने माछिल सेक्टर के कमकारी इलाके में ऑपरेशन शुरू किया.

उन्होंने बताया, "करीब 19:40 बजे घुसपैठ कर रहे आतंकियों की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई." फिलहाल ऑपरेशन जारी है, और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish