शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के शिक्षक एवं अधिकारी संघ के चुनाव हुए संपन्न

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

भोपाल
राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल के शिक्षक एवं अधिकारी संघ (SAS) के चुनाव आज संपन्न हुए। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया में एकल नामांकन होने के कारण संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 11 पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

सर्वसम्मति से प्रो. एस एस कुशवाहा को संघ का अध्यक्ष, प्रो. दीप्ति जैन को उपाध्यक्ष, डॉ. महेश पवार को सचिव, डॉ. मनोज पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. कौस्तुभ द्विवेदी को सह सचिव चुना गया। साथ ही, डॉ. अंजना पांडेय, डॉ. पियूष शुक्ला, डॉ, निश्चल मिश्रा, डॉ. अविनाश राय, डॉ. राजीव पांडेय एवं श्री राजकमल जैसवार कार्यपरिषद सदस्य के तौर पर चुने गए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी प्रो. अनिल गोयल के निर्देशन में संपन्न हुई।

संघ के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. एस. एस. कुशवाहा ने कहा कि संघ सदैव विश्वविद्यालय एवं छात्र हित में कार्य करता रहेगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish