गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

डूरंड कप क्वार्टर फाइनल : मोहन बागान का पीएफसी से मुकाबला, बेंगलुरु के सामने केरला

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

नई दिल्ली
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की चार टीमें-गत चैंपियन मोहन बागान एसजी, पंजाब एफसी (पीएफसी), बेंगलुरु एफसी और केरला ब्लास्टर्स एफसी-शुक्रवार को डुरंड कप 2024 के अंतिम दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने भारतीय सेना फुटबॉल टीम को हराया और शिलांग लाजोंग एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ आश्चर्यजनक जीत हासिल की।

आईएसएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी बनाम शिलांग लाजोंग एफसी मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा। अब ध्यान शेष क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर केंद्रित है। मोहन बागान एसजी का मुकाबला पंजाब एफसी से होगा, जबकि बेंगलुरु एफसी का सामना केरला ब्लास्टर्स एफसी से होगा। टूर्नामेंट के तीसरे नॉकआउट गेम में पुराने और नए का मिश्रण होगा क्योंकि मोहन बागान एसजी का मुकाबला पंजाब एफसी से होगा।

बेंगलुरु एफसी की टीम साल्ट लेक स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स की मेज़बानी में अपने अपराजित रिकॉर्ड को परखने उतरेगी। केरला ब्लास्टर्स अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही, जिसमें सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स, पंजाब एफसी और मुंबई सिटी शामिल थे। दूसरी ओर, बेंगलुरु एफसी ने इंडियन नेवी, इंटर काशी और मोहम्मडन एससी के खिलाफ़ कड़ी टक्कर के बाद अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

दोनों टीमें डिफेंसिव रूप से मजबूत रही हैं और दोनों ने मिलकर केवल तीन गोल खाए हैं। आईएसएल के अनुसार, बेंगलुरु एफसी ने तीन मैचों में 10 गोल किए हैं और 9 अंक अर्जित किए हैं, जबकि केरल ब्लास्टर्स ने समान मैचों में 16 बार गोल किया है।

मैच विवरण:
क्वार्टर-फाइनल नंबर 3-23 अगस्त, शाम 4:00 बजे: मोहन बागान सुपर जायंट बनाम पंजाब एफसी (जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर)

क्वार्टर-फाइनल नंबर 4-23 अगस्त, शाम 7:00 बजे: बेंगलुरु एफसी बनाम केरल ब्लास्टर्स एफसी (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता)।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish