गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में डेंगू का कहर, अब तक 33 लोग अस्पताल में भर्ती

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

गया.

बिहार के गया जिले में इन दिनों डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में डेंगू के चपेट में तीन और मरीज आए हैं। इनका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में सात मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

वहीं छह और भर्ती मरीजों का जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मालूम हो कि अब तक 33 डेंगू के मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसमे 20 लोगों का डेंगू रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था। इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती है। दो नए मरीज आए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि छह और ऐसे मरीज है। जिनका जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, इलाज के बाद कई मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं शहर में डेंगू के मरीज मिलने के बाद गया नगर निगम जाग गई है। डेंगू वाले इलाकों में फाॅगिंग और दवा छिड़काव शुरू कर दी है।

दवा छिड़काव करने का फैसला लिया गया
आज से गया नगर निगम के सभी वार्डों में फाॅगिंग और दवा छिड़काव करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग जिस इलाके में डेंगू से ग्रस्ति मरीज मिल रहे हैं। उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है और लोगों को जागरूक कर डेंगू से बचने का उपाय बता रही है। हालांकि, गया शहर के कुछ इलाकों से डेंगू के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की कान खड़े हो गए हैं। कुछ ही दिनों के बाद पितृपक्ष मेला शुरू होने वाला है। उस दौरान देश विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी आएंगे। इसलिए जिला प्रशासन हर हाल में चाहती है समय रहते डेंगू के प्रकोप से सभी लोगों को बचाया जाए। यही कारण है कि आज से पूरे गया शहर में फाॅगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish