गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

लंदन
 इंग्लैंड के लिये सभी प्रारूपों में शतक जमाने वाले पूर्व शीर्ष टी20 बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

36 वर्ष के मलान ने ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स आफ लंदन’ से कहा कि सफेद गेंद के प्रारूप में अपनी सफलता से वह खुश है लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।

मलान ने 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं। वह टी20 प्रारूप में 2020 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने। उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से इस प्रारूप में नहीं खेला है।

मलान ने कहा, ‘‘मैने तीनों प्रारूपों को काफी संजीदगी से लिया लेकिन टेस्ट क्रिकेट में काफी मेहनत चाहिये। पांच दिन और तैयारी के दिन अलग। यह मानसिक रूप से काफी थकाऊ है।’’

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish