गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस ने चार खोखे किए बरामद

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

पटना.

सिटी के सुल्तानगंज में अपराधियो ने रविवार को दहाड़े युवक को गोलियों से भून डाला। आननफानन में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।सुल्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान रानी घाट निवासी शंकर वर्मा के रूप में हुई।

पुलिस ने मौके से चार खोखा भी बरामद किया है। इधर, पटनासिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मौके पर एसएफएल टीम और डाॅग स्क्वायड को बुलाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish