शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, BJP उम्मीदवार का निर्विरोध जीतना तय

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

जयपुर.

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस इस बार प्रत्याशी नहीं उतारेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस सबंध में अभी बयान दिया है कि राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि राज्यसभा चुनावों में इस बार प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा। कांग्रेस के इस फैसले के बाद यह तय हो गया है कि राजस्थान में राज्यसभा चुनाव नहीं होंगे और बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध ही निर्वाचित होगा।

राजस्थान में इस बार राज्यसभा चुनाव नहीं होंगे। कांग्रेस ने एलान कर दिया है कि राजस्थान में राज्यसभा की खाली सीट के लिए इस बार वह प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसके साथ ही अब यहां बीजेपी के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

एक सीट के लिए तीन को थे चुनाव
राज्यसभा की खाली हुई सीटों को भरने के लिए सात अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था और तीन सितंबर के लिए इसके चुनाव की तारीख तय की गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। वेणुगोपाल का कार्यकाल 21 जून 2026 तक का था। लेकिन केरल की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटों में से फिलहाल नौ भरी हुई हैं, इनमें पांच सांसद कांग्रेस और चार बीजेपी के हैं। अब बीजेपी प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद दोनों पार्टियों के सांसदों की संख्या बराबर हो जाएगी। संख्या बल के हिसाब से बीजेपी के पास 114 विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के 66 हैं। इसलिए बहुमत के आधार पर यह सीट वैसे भी बीजेपी के खाते में जाना तय थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish