शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान में कांग्रेस विधायक रफीक खान की विकास चौधरी से हाथापाई, शौर्य चक्र विजेता से जमकर मारपीट

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

जयपुर.

राजस्थान में कांग्रेस विधायक रफीक खान ने खुद पर हमले का किया दावा किया है। जयपुर में आदर्श नगर से कांग्रेस के विधायक रफीक खान का कहना है कि उनके आवास के बाहर एक शख्स ने उन पर मुक्कों से वार किया। इसके बाद विधायक के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर पीट डाला। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम विकास चौधरी बताया गया है।

मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि रफीक खान की आरोपी के साथ बहस हो रही है। फिर अचानक दोनों में हाथापाई होने लगती है। इसके बाद रफीक खान के समर्थकों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। विधायक ने पुलिस को फोन करके हमले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास चौधरी पैरामिल्ट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट रहा चुका है। विकास राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र विजेता है। वर्ष 2021 में पेपर लीक से आहत होकर CRPF से विकास ने VRS लिया था। विकास चौधरी फिर झुंझुनूं में स्थित अपने गांव में धरने पर बैठ गया था, फिलहाल पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी विकास चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish