शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कॉन कॉर्ड कंट्री इंटरनेशनल प्रतियोगिता जयपुर 2024

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

भोपाल

27 से 29 अगस्त 2024 तक कॉन कॉर्ड कंट्री इंटरनेश्नल प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर (उत्तरप्रदेश) में किया गया। प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुडसवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 रजत और 2 कांस्य सहित 3 पदक अर्जित किये हैं, पदकों का विवरण इस प्रकार है:-

प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार है

राजू सिंह ने मावालियन घोडे़ पर सवारी करते हुये  एफईआई इवेंटिंग सीसी-2 (शॉर्ट) –    38.2 अंको के साथ रजत पदक, राजू सिंह ने माताकाली घोडे़ पर सवारी करते हुये एफईआई इवेंटिंग सीसी-2 (शॉर्ट)   –    45.7 अंकों के साथ कांस्य पदक, भोलू परमार ने लक घोडे़ पर सवारी करते हुये एफईआई इवेंटिंग सीसी-1   (इंट्रो)   30.4 अंको के साथ कांस्य पदक।

खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। पदक विजेता खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish