गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्राम सेंटर का किया औचर निरीक्षण

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

सिंगरौली
कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को एवं मरीजो को देने वाले चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु औचक रूप से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने एसडीयू वार्ड, डायलिसिस यूनिट, शिशु गहन चिकित्सा कंक्ष, एस.एन.सीयू वार्ड नेत्र चिकित्सालय वार्ड, बर्न यूनिट, सीटी स्केन, ब्लड स्टोरेज, फिजियो थैरेपी वार्डो, पैथालाजी वार्ड, अर्थोपैडिक वार्ड का निरीक्षण करने के पश्चात मौके पर उपस्थित सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में इतनी अच्छी व्यवस्थाएं उपलंब्ध है साथ ही उपचार से संबंधित मशीने उपकरण भी मौजूद है आपरेट करने वाले चिकित्सक उपलंब्ध है। इसका पूरा लाभ आम जन मानस को दिया जाये। किसी भी मरीज को अनायास रूप से प्राईवेट हस्पिटलो में रेफर न करे। जिस प्रकार की चिकित्सालय से संबंधित सम्पूर्ण व्यवस्थाएं जिला चिकित्सालय में उपलंब्ध है इस प्रकार के उपकरण प्राईवेट हास्पिटलो में नही मिलेगा।

       कलेक्टर ने आम जन मानस से भी अपील किया है कि जिला चिकित्सालय में सर्व सुविधायुक्त उपकरण है इसका लाभ उठाएं। वही भर्ती मरीजो से मिलकर उनको प्रदान की जाने वाली चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। एवं निर्देश दिये गये कि भर्ती मरीजो का समुचित ईलाज करे। सभी डाक्टर अपने समयानुसार ओपीडी सहित वार्डो में उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने गहन शिशु कक्ष का भी अवलोकन किया जिसमें बच्चो को दी जाने वाली अक्सीजन मशीनो की जानकारी तथा बच्चो के भर्ती की संख्या आदि की जानकारी ली गई। वही सीटी स्केन कक्ष का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किये। जिसमें बताया गया कि आयुष्मान कार्ड वालो एवं बीपीएल कर्डधारियों का निःशुल्क सीटी स्केन किया जाता है। साथ ही सामान्य मरीजो से निर्धारित फीस ली जाती है।

उन्होंने निर्देश दिया कि आम जन मानस के सुविधा के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क में तैनात किये गये कर्मचारी बराबर बैठे साथ ही डाक्टरो से भी अपेक्षा किया कि भर्ती मरीजो से सौहार्द पूर्ण बात करेगे। यह भी निर्देश दिये गये कि यदि अनावश्यक रूप से किसी भी मरीज को प्राईवेट हास्पिटल में रेफर किया जाता है। तो संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाही की जायेगी। वही महिला वार्ड में भर्ती मरीजो को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी एन.के जैन, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish