सोमवार, 14 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

CM साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य जोड़ने का आह्वान

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 4 September 2024

 रायपुर
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नयी दिल्ली में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया।

छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने।

अपने संबोधन में साय ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय देना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय ने सदस्यता का नवीनीकरण करवाकर राज्य पहले सदस्य बने

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने. इस बीच पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

राज्य में सदस्यता अभियान के दौरान अपने संबोधन में साय ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर है और पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय देना चाहिए.
सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ चुके हैं रिकॉर्ड 18 करोड़ नए सदस्य

गौरतलब है वर्ष 2014 और 2015 के बीच चलाए गए भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ने रिकॉर्ड 11 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जोड़े थे. वर्ष 2019 में भाजपा ने सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए शुरू किया था, तब पार्टी ने करीब 7 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version