रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
ने विदिशा जिले के लटेरी विकासखंड में 4 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है। पात्रता अनुसार परिजन को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version