शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-भाटापारा में सात दबंगों की निकली हेकड़ी, घर में घुसकर परिवार को लाठी डंडों से पीटा था

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

भाटापारा.

छत्तीसगढ़ के भाटापारा इलाके में सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सात लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। पुलिस हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है। समान खरीदने के लिए रात को दुकान नहीं खोलने पर सात लोगों ने घर के अंदर घुसकर दुकानदार सहीत परिवार के लोगों की पिटाई कर दी।

शिकायत के अधार पर भाटापारा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर घर में घुसे, अश्लील टिप्पणी की, गाली-गलौज की, लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप है। प्रार्थिया द्वारा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घनश्याम, मनीराम अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर, जबरदस्ती घर के अंदर घुस गए और अश्लील, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी की। पति-पत्नी से मारपीट की। जिससे हम दोनों के सिर, कमर, पैर आदि में चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केंद्र निपनिया थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 296,115(2), 351(2), 333, 324(2), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पहले पुलिस ने सभी सात आरोपियों को हिरासत लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर दुकान नहीं खोलने की बात की। पूर्व में हुए वाद विवाद की बात को लेकर और घर में घुसने की बात स्वीकार की है। सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों के नाम —
1. बलराम उर्फ फुदू
2. घनश्याम
3. मनीराम
4. धनीराम
5. गणेश राम
6. प्रदीप
7. रामकिशुन यदु

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish