शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, चरित्र शंका पर सिल बट्टे से किया हमला

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

रायगढ़.

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर सिल लोढ़ा से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के के ग्राम चोड़ीगुडा निवासी बसंत राठिया का पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बसंत राठिया ने घर में रखे सिल लोढ़ा से अपनी पत्नी रतना राठिया (49) के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्त बहने की वजह से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने महिला की हत्या की जानकारी तत्काल घरघोड़ा थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब बसंत राठिया का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो रहा था। उस समय उनके बच्चे अपने-अपने काम में गए थे। जिसके बाद उन्हें भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish