शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छ्त्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने प्रदेश के पूरे में 33 जिलों के लिए 16 प्रभारी किए नियुक्त

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

रायपुर

छ्त्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय ने आज विभाग की विभिन्न योजनाओं और स्कूलों की जिले स्तर पर मॉनिटरिंग करने के लिए प्रदेश के पूरे 33 जिलों के लिए 16 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये हैं. जिले स्तर पर लगातार समीक्षा की कमी को देखते हुए लोक शिक्षण संचनालय के संचालक ने यह आदेश जारी किया है.

बता दें, सभी प्रभारी अधिकारी मॉनिटरिंग के बाद जिले में पाई गई कमियों की जानकारी समन्वय शाखा को देंगे और संबंधित जिलों को इसे पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करेंगे. इसके साथ ही पूरे शैक्षणिक सत्र में जिले से संबंधित किसी प्रकार की घटना सामने आने पर तत्काल कार्रवाई भी करेंगे.

आदेश कॉपी में देखें प्रभारी अधिकारियों की लिस्ट:

आदेश के अनुसार सभी 16 प्रभारी अधिकारियों को जिलेवार मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी अधिकारी हर दो महीने में कम से कम एक बार दिए गए हर जिले में विभागीय योजनाओं की और स्कूलों में इन बिंदुओं पर मॉनिटरिंग करेंगे:

    प्रधान मंत्री पोषण शक्ति योजनाओं
    गणवेश वितरण पाठ्यपुस्तक वितरण साइकिल वितरण
    विद्यालय भवन से संबंधित समस्त जानकारियां
    शिक्षा के अधिकार अधिनियम
    PM श्री विद्यालयों में भवन एवं शिक्षक की उपलब्धता
    पालक शिक्षक बैठकों की मॉनिटरिंग
    न्यायालयीन प्रकरण की समीक्षा
    बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की शैक्षणिक स्तर की समीक्षा
    छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा
    पदोन्नति समयमान वेतनमान की समीक्षा
    पेंशन प्रकरणों की समीक्षा

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish