शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-महासमुंद में राज्यपाल ने ली बैठक, कृषि अधिकारी नहीं दे पाए सवालों के जवाब

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

महासमुंद.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज महासमुंद के एकदिवसीय दौरे पर रहे। महासमुंद पहुंचे गवर्नर डेका का शहर के न्यू सर्किट हाउस में स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह और जिला अधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही पुलिस के जवानों ने महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

सर्किट हाउस से जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जिला पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने आकांक्षीय जिला होने के नाते जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित विभागीय कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा भी की। कलेक्टर विनय लंगेह ने गवर्नर को पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले के भगौलिक स्थिति और क्रियान्वित कार्यों की जानकारी दी। बैठक में गवर्नर डेका ने सभी विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कृषि विभाग की जानकारी के दौरान अधिकारी गवर्नर को सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। जिस पर गवर्नर ने उन्हें फील्ड में जाने का बात पूछा। अधिकारी के द्वारा फील्ड में जाने की बात कहने पर, गवर्नर ने उनसे जिले के 10 किसानों के नाम पूछ लिया, जिस पर अधिकारी हड़बड़ा कर रह गया और 10 किसानों के नाम तक नहीं गिना पाए। जिस पर गवर्नर ने अधिकारी को फील्ड में जाकर काम करने की समझाईस दी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish