गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-बेमेतरा में अचानक चौंके लाभार्थी, हैलो मैं कलेक्टर बोल रहा हूं-आपका काम हुआ या नहीं?

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

बेमेतरा.

हैलो…मैं बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा बोल रहा हूं…। आपने यहां कुछ आवेदन दिया था, उसका काम हुआ कि नहीं? अचानक मोबाइल पर कलेक्टर की आवाज सुनकर ग्रामीण चौक गए। दरअसल, बेमेतरा कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभिन्न विभाग में लोगों द्वारा दिए गए आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। कलेक्टर ने बैठक के दौरान रैंडमली तीन हितग्राहियों दुकलहा कुर्रे, मनीराम साहू व रेशमी पाठक से फोन पर संपर्क कर क्रियान्वयन की हकीकत जानी। उन्होंने प्रकरण के निराकरण की स्थिति से वाकिफ हुए। हितग्राही दुकलहा कुर्रे ने फोन पर कलेक्टर को बताया कि उन्हें अपने निजी पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। विधिवत पेड़ भी कटे गए हैं। रेशमी पाठक ने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने की जानकारी दी। बता दें कि कलेक्ट्रेट में हर दिन मांग, समस्या व शिकायत को लेकर लोगों का आवेदन आते हैं। ये सभी आवेदन कलेक्टर कार्यालय से होकर गुजरते हैं। कलेक्टर भी संबंधित विभाग को नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश देते हैं। साथ ही आवेदनों के निराकरण के संबंध में किए गए कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हैं। आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रैंडमली तीन आवेदनकर्ता लोगों से फोन कर जानकारी ली।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish