शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-बलरामपुर में दलदल में फंसते ही पलट गया ट्रैक्टर, मालिक की मौत

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

बलरामपुर.

बलरामपुर रामनुजगंज के वाड्रफनगर  विकासखंड के ग्राम स्याही में एक हादसा हो गया। खेत में कदई  करने गए ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर मालिक उसकी चपेट में आकर दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की बसंतपुर थाने में दी गई सूचना पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके द्वारा शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम स्याही के अनिल यादव पिता स्वर्गीय इंद्रदेव यादव उम्र 28 वर्ष अपने घर से चार किलोमीटर की दूरी पर अनिल यादव खेत में कदई करने अपने ट्रैक्टर को लेकर गया था। इसी दौरान करीब  ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। इसके बाद ट्रैक्टर दलदल में धंसने लगा। उसे निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। घटना के बाद खेत मालिक एवं उसके पिता के द्वारा सूचना नहीं दी गई। ग्रामवासी जब देखे की ट्रैक्टर पलटा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish