शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में मुठभेड़ के दौरान 3 महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

 नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी और बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है. नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
बस्तर के नारायणपुर और कांकेर के सीमा क्षेत्र में अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार पूरे ऑपरेशन को लीड करते हुए हालात पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, नारायणपुर के एएसपी रॉबिनशन गुरिया भी एसपी प्रभात कुमार के साथ इस बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में जवानों से सम्पर्क साधे हुए हैं।

आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों की सर्चिंग जारी है। इस दौरान रुक-रुक कर अभी भी फायरिंग जारी है। मौके से तीन नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सूत्रों के हवाले से मिली है। मारी गईं तीनों नक्सली महिला बताई जा रही हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब जवान क्षेत्र में पहुंचे, तब गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी काफी समय तक चली. क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

 रूक-रूक कर गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish