गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर, झील पर अतिक्रमण का आरोप

मनोरंजन ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

हैदराबाद

तेलंगाना में मशहूर तेलुगु अभिनेता नागार्जुन पर हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) ने बड़ी कार्रवाई की है. हाइड्रा ने नागार्जुन के कन्वेंशन हॉल पर बुल्डोजर चला दिया है. हाइड्रा और पुलिस के इस जॉइंट एक्शन में कन्वेंशन हॉल को ध्वस्त कर दिया गया. यह हॉल रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास बनाया गया था. दरअसल, यह भूमि एफटीएल जोन के अंतर्गत आती है. हाइड्रा ने शनिवार सुबह ही हॉल को गिराने का काम शुरू किया था. माधापुर डीसीपी ने बताया कि हॉल पर कार्रवाई के काम में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था.

बता दें कि हैदराबाद में जल निकायों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है. इसी के तहत, हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट्स मॉनिटरिंग एंड प्रोटेक्शन (HYDRAA) ने तेलुगु अभिनेता नागार्जुन के मालिकाना हक वाले कन्वेंशन सेंटर को ध्वस्त कर दिया.

10 एकड़ में फैला था कन्वेंशन सेंटर
10 एकड़ में फैले इस कन्वेंशन सेंटर ने तम्मिडीकुंटा झील पर अतिक्रमण कर रखा था. जांच में पाया गया कि केंद्र का 1.12 एकड़ क्षेत्र झील के फुल टैंक लेवल (FTL) के भीतर था, जबकि 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र झील के बफर जोन में आता है. यह अवैध निर्माण भूमि उपयोग और पर्यावरण के कई नियमों का उल्लंघन करता है.

कन्वेंशन सेंटर, में बड़ी शादियां होती थीं और कॉर्पोरेट एरेंजमेंट्स और समारोह के लिए भी प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता था. यहां HYDRAA ने सख्त कार्रवाई की है. अभिनेता नागार्जुन ने इस ध्वस्तिकरण पर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस घटना से हैदराबाद में खलबली है साथ ही माना जा रहा है कि सरकार और भी हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसा ही सख्त एक्शन लेने वाली है.

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish