शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-रांची में 8.5 किलोमीटर तक बुलडोजर ऐक्शन, 163 अवैध दुकानें और झोपड़ियां तोड़ीं

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

रांची.

अवैध अतिक्रमण की सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने रांची से नामकुम स्टेशन और रांची से अरगोड़ा स्टेशन के बीच 8.5 किलोमीटर तक अवैध अतिक्रमण को बुधवार को हटाया। रांची रेलमंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को शिकायत मिली थी कि रेलवे क्षेत्रों में कई लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर झोपड़ी और दुकान बनाते जा रहे हैं। ये स्थल अनहोनी घटना का केंद्र और अपराध का क्षेत्र बनता जा रहा है।

आरपीएफ सुरक्षा आयुक्त ने स्थानीय पुलिस-आरपीएफ और डीआरएम कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग से समन्वय बनाते हुए ऑपरेशन भूमि के तहत स्पेशल ड्राइव चलाया। अभियान की शुरुआत मंगलवार से ही कर दी गई थी, जिसका समापन बुधवार को हुआ। हल्के विरोध पर भी कड़ाई बरते हुए रेल प्रशासन ने करीब 163 अवैध झोपड़ी और अवैध निर्माण को हटा दिया।

पूर्व में भी हंगामे के बीच हटाया गया अतिक्रमण
रेलवे प्रशासन के द्वारा पूर्व में भी हंगामे के बीच अपने क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया है। दो वर्ष पहले बिरसा चौक, 2022 में रांची स्टेशन के समीप अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल और 2019 में साउथ रेलवे कॉलोनी में 50 झोपड़ी को हटाया गया था।

अवैध निर्माण में होता था नशे का कारोबार
जानकारी के अनुसार, स्टेशन क्षेत्र में मौजूद अवैध झोपड़ी और निर्माण स्थल पर आए दिन अवैध नशे का कारोबार होता था, जहां देसी शराब के अलावा अन्य नशे की सामग्री बिक्री की जाती थी। साथ ही अवैध निर्माण स्थल पर असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा भी बना रहता था। इससे रेलवे परिसर असुरक्षित था। साथ ही अवैध निर्माण के कारण रेलवे कॉलोनियां भी असुरक्षित और आवागमन भी प्रभावित होता था।
आरपीएफ के पोस्ट को सजग रहने का निर्देश
दूसरी ओर, सुरक्षा आयुक्त ने दुर्गा पूजा और छठ पूजा को लेकर सभी मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट को सजग रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर भी नजर रखकर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish