शनिवार, 12 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के समर्थन में दिया बयान

उत्तर प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

लखनऊ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए कहा है कि नियुक्ति पत्र जारी न करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों को यह आश्वासन दिया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश का सरकार द्वारा पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाएगा। उसके तहत नियुक्ति पत्र जारी किये जाएंगे। इस आश्वासन के बाद अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं करना उनके साथ अन्याय है। सरकार इस पर अमल करे।

    शिक्षकों को यह आश्वासन दिया गया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का सरकार द्वारा पूर्णरूप से अनुपालन किया जायेगा और उसके तहत नियुक्ति पत्र जारी किये जायेंगे। इस आश्वासन को देने के बाद अभी तक नियुक्ति पत्र जारी ना करना यह उनके साथ अन्याय है। सरकार इस पर अमल करे।

बता दें कि अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र सहित अपनी कई मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया और नारेबाजी की। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल का आवास घेरा और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी बिगड़ गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version