शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-जमशेदपुर के चांडिल बांध में मिला लापता प्रशिक्षु पायलट का शव, विमान की तलाशी में जुटी नौसेना

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

जमशेदपुर.

झारखंड के जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीटर विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट का शव गुरुवार को चांडिल बांध में मिला। विमान मंगलवार की सुबह 11 बजे पायलट और प्रशिक्षु पायलट के साथ जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान लापता हो गया, जिसके बाद मंगलवार की आधी रात को तलाशी अभियान चलाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि चांडिल बांध और उसके आस-पास के इलाकों में मेगा तलाशी अभियान चलाया गया। अंदाजा लगाया जा रहा था कि बांध के पास ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। गुरुवार की सुबह वहां एक शव तैरता हुआ पाया गया। शव की पहचान प्रशिक्षु पायलट सुब्रोदीप दत्त के तौर पर की गई, जो सरायकेला-खारसावां जिले के आदित्यपुर का रहने वाला हैं। हालांकि, बाद में भारतीय नौसेना की टीम भी एयरक्राफ्ट और 35 वर्षीय पायलट कैप्टन जीत सत्रु को ढूंढने में तलाशी अभियान में शामिल हुई। 19 सदस्यी नौसेना की टीम को विशाखापत्तनम से लाया गया है। बुधवार को छह सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में शामिल हुई थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने चांडिल बांध के पास एयरक्राफ्ट का मलबा देखा था, जिसके बाद ही वहां तलाशी अभियान चलाया गया था। पूर्वी सिंहभूम की जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने कहा कि विमान का आखिरी लोकेशन नीमडीह के पास पाया गया था। नीमडीह के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया गया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish