शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दावा करने वाले भाजपा पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

नई दिल्ली
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल होने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है. 1 सितंबर पूरे देश में बीजेपी का सदस्यता अभियान तेजी पकड़ेगा. हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख सदस्यों लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले इसी तरह देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाता है. मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं. नड्डा को लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर अध्यक्ष के तौर पर एक्सटेंशन दिया गया था.

नड्डा की जगह नए चेहरे की तलाश
बीजेपी को अब नड्डा की जगह नए चेहरे की अध्यक्ष के तौर पर तलाश है. बीजेपी एक ऐसे अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी, जो न सिर्फ पार्टी को बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी स्वीकार्य हो. भारतीय जनता पार्टी अब भविष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ समन्वय की कमी से कोई नुकसान उठाना नहीं चाहेगी. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी उम्मीद के मुताबिक सुखद परिणाम नहीं मिले. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब आने वाले चुनाव में इसका नुकसान नहीं झेलना चाहता.

हर पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी. हिमाचल प्रदेश में करीब आठ हजार पोलिंग बूथ हैं. हर पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है. रविवार को जिला शिमला बीजेपी मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में पहुंचकर सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग ली. गौर हो कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 10 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है.

यूनिफाइड पेंशन स्कीम का स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों में खुशी है. पूरे देश में इसका स्वागत किया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी जब ओल्ड पेंशन स्कीमऔर न्यू पेंशन स्कीम के बीच द्वंद्व चला था, तब उन्होंने यहां के कर्मचारियों से यह कहा था कि वह थोड़ा संयम रखें क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब केंद्र सरकार ने यहां बड़ा कदम उठाकर कर्मचारियों के हित का बड़ा काम कर दिखाया है.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish