शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला, कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का काला इतिहास जारी है

राजनीतिक ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का इतिहास काला है और यह नेशनल हेराल्ड से लेकर कर्नाटक के मैसूरु भूमि घोटाले तक जारी है।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं द्वारा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के खिलाफ जारी बयानबाजी की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि नेशनल हेराल्ड से लेकर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार की विरासत जारी है। उन्होंने कांग्रेस को तल्ख शब्दों में नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को इस फैसले ( राज्यपाल के फैसले) को असंवैधानिक बताने की बजाय अपने कृत्यों पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास तोड़ने का काम किया। इन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस को अपने कृत्यों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों की हितैषी बताती है, लेकिन उनके मुख्यमंत्री दलित परिवार की जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस की दोहरी नीति और परिवारवादी राजनीति का एक और उदाहरण है।

जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार जारी है! नेशनल हेराल्ड से लेकर कर्नाटक के एमयूडीए घोटाले तक, कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का इतिहास जगजाहिर है। बार-बार, उन्होंने निजी लाभ के लिए लोगों का भरोसा तोड़ा है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले को असंवैधानिक बताने की बजाय अपने कर्मों पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों का संरक्षक बताती है, जबकि उनके अपने ही एक मुख्यमंत्री दलित परिवार से जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस के पाखंड और परिवार-केंद्रित राजनीति का एक और उदाहरण है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version