सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना, गया, समस्तीपुर समेत 11 जिलों बारिश का यलो अलर्ट, पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

पटना/गया/नालंदा.

बिहारवासियों को उमस गर्मी से राहत मिली है। पटना में अहले सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर के अनेक के कई भागों में यलो अलर्ट जारी किया है।

कहा कि कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

25 जिले में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 27 अगस्त से 01 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। 27 और 28 अगस्त को बिहार के 19 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं। पटना के मौसम की बात करें तो आज कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन कई इलाके में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

अधिकांश स्थानों पर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इधर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर  बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से बचें। किसान अपने खेत में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish