शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मुंगेर में भाजपा नेता समेत दो की हत्या, उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में दो को मारी गोली

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

मुंगेर.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिले मुंगेर जिले में 24 घंटे के अंदर चार बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। इसमें भाजपा नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई। वहीं धरहरा एवं कासिम बाजार थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना कि अपराधियों भाजपा के नगर अध्यक्ष फंटुश कुमार उर्फ बंटी सिंह की हत्या समेत दो लोगों की हत्या की है। वहीं दो अन्य लोगों को भी दो लगी है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा ही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

अपने बेटे के साथ सो रहे थे भाजपा नेता
स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा नेता अपने चार साल के बेटे के साथ अपनी दुकान पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह हमलोगों ने बेड पर पड़ा हुआ शव देखा तो दंग रह गया। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता कच्ची कांवरिया पथ पर चाय-नाश्ते की दुकान चलतो थे। किसने और किस कारण से इस वारदात को अंजाम यह जांच का विषय है।

बोलेरो चालक के सिर में गोली मारकर हत्या
वहीं जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौछाही गांव के पास अज्ञात अपराधी ने एक बोलेरो चालक के सिर में में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाना लगाने के लिए अपराधियों ने एनएच 80 स्थित सड़क किनारे शव को फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। मृत बोलेरो ड्राइवर की पहचान बेगूसराय जिले क्षेत्र के मटिहानी इलाके के निवासी के रूप में हुई। । वहीं घटना के बाद से मृतक बोलेरो ड्राइवर का बोलेरो गाड़ी एवं मोबाइल गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है। घटना के बाद तारापुर एसडीपीओ सहित कई थाने के पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish