शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सुपौल में फूड प्वाइजनिंग के बाद बवाल, BSAP के 935 जवान भूख हड़ताल पर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

सुपौल.

सुपौल जिले के भीमनगर में स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 265 पीटीसी प्रशिक्षु जवान रविवार को फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे। हालांकि इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 जवान वीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, जवानों के बड़ी तादाद में बीमार होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 935 जवानों ने भूख हड़ताल कर दिया है।

जवान कैंप के कमांडेंट पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जवान ने सुबह करीब 8:30 बजे पूरी, जलेबी और काबुली चना की सब्जी खाने में लिया था। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक कुछ जवान बीमार पड़ने लगे। लेकिन उन्हें बाहर जाने नहीं दिया गया। जवानों को कैंप से ही कुछ दवा दी गई। जब जब जवान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जवानों की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो आनन फानन में 50 से 60 जवानों को वीरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद थोड़ी-बहुत समस्या महसूस करने वाले जवान भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देखते रात 10:30 बजे तक जवानों की यह तादाद बढ़ कर 265 हो गई।

सोमवार की सुबह से सभी जवानों की हालत स्थिर है
इधर, अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों को रात करीब एक बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। फिलहाल सोमवार की सुबह से सभी जवानों की हालत स्थिर है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से नाराज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्र में मौजूद जवानों का आक्रोश फूट पड़ा है। जवानों ने सोमवार की सुबह कमांडेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जवानों ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से जवान यहां पीटसी ट्रेनिंग के लिए डेढ़ महीने से रह रहे हैं। लेकिन यहां प्रशिक्षण के शुरुआत से ही हर दिन ख़राब क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। वही अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish