बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पूर्णिया में बेहोश पड़ी थी महिला, मां ने कहा- मरा समझ कर प्रेमी ने फेंका

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

पूर्णिया.

पूर्णिया में एक महिला बेहोशी की हालत में खेत में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उस बेहोश महिला को अस्पताल में भारती कराया। इस घटना के लगभग 38 घंटे बीत जाने के बाद भी उसे अब तक होश नहीं आया है। फिलहाल इलाज जारी है।

घटना मरंगा थाना क्षेत्र के गुआसी चुनापुर गांव की है। महिला की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना के बालूघाट निवासी मो इसराइल की 23 वर्षीय बेटी परवीन खातून के रूप में की गई है। महिला फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। घटना के संबंध में महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी परवीन खातून की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन लड़के का दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस वजह से 15 दिन पहले दोनों का तलाक हो गया। परवीन खातून की मां ने यह भी बताया कि उसकी बेटी का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो परिवार को मालूम नहीं था। शनिवार की देर रात्रि एनामुल अपने पांच दोस्तों के साथ आया और परवीन खातून को जबरन उठाकर ले गया।  मां का आरोप है कि वेलोग शादी करने की नियत से ले जाने की बात कह रहे थे। मेरे विरोध करने पार्ट भी वेलोग नहीं माने औइर परवीन खातून को लेते चले गये। रात भर मां अपनी बेटी को ढूंढती रही लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। रविवार को अचानक परवीन खातून की मां के मोबाइल पर घंटी बजी। कॉल रिसीव करते ही आवाज आई कि मैं पूर्णिया जिले के नौरंगा थाना से बोल रहा हूं। और फिर महिला को उसकी बेटी के मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि परवीन खातून जख्मी हालत में एक भिंडी के खेत में बेसुध पड़ी थी। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची और उसे पूर्णिया अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के होश में आने का पुलिस कर रही इंतजार
घटना के संबंध में मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि परवीन खातून को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां लगभग 38 घंटों के बाद भी उसे होश नहीं आया है। महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, और डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद ही पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish