बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे रुपये, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

पूर्णिया.

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच बैग से रुपये की गड्डी निकालकर बांटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद पप्पू यादव ने रुपौली प्रखंड के भौआ प्रवल पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच 2 लाख रुपये की नकद राशि का वितरण किया।

उन्होंने बाढ़ से प्रभावित रूपौली के जंगलटोला, टोपरा, बिंद टोली, बलिया, और सधोपुर गांव का दौरा किया और वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी पीड़ा को समझा और उनके साथ खड़े होकर उनकी मदद की। उन्होंने कहा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, लेकिन हम अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हैं और बेटे का कर्तव्य निभा रहे हैं।" सांसद पप्पू यादव ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस विपदा की घड़ी में वे उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि फिर से 500 से अधिक घरों में राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। बाढ़ पीड़ित लोगों का कहना है कि सांसद पप्पू यादव का यह कदम न केवल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत है, बल्कि यह एक मिसाल भी है कि कैसे नेता अपने लोगों के साथ खड़े होकर उनकी मदद कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish